केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से एक माह पहले हेली सेवा के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए जल्द ही हेली सेवा के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
इसका मकसद यह है कि एक माह पहले आपरेटर्स तय हो जाने की स्थिति में हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए वक्त मिल जाएगा। एक माह पहले प्रक्रिया पूरी होने की स्थिति में यात्रियों को आपरेटर्स और किराये के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
उड़ान-2 स्कीम के तहत शुरू होने वाली हेली सेवा के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने चार हेलीपैड्स के इस्तेमाल के लिए सेना से अनुमति मांगी है। इसको लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन और रक्षा मंत्रालय के स्तर पर बातचीत होगी। विभाग की योजना अल्मोड़ा, नैनीताल, धारचूला और जोशीमठ में स्थित सेना के हेलीपैड को उड़ान स्कीम में शामिल करने की है।