बदरीनाथ से हरिद्वार के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। बाकी दोनों पायलट घायल हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, सुबह करीब 7:40 बजे बदरीनाथ से हरिद्वार को उड़ान भरते समय एक प्राइवेट कंपनी (क्रिस्टल इयर मुम्बई) का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ हेलीपेड पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।