फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, पहली उड़ान में 20 श्रद्धालु हुए रवाना

Sat, 03 May 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)।

सार

जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
जौलीग्रांट से दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट से दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। सुबह केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु सुबह 7:25 बजे रवाना हुए।

विज्ञापन


शनिवार को हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले गुप्तकाशी में उतरा। इसके बाद यहां से एक दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन कराए गए। वापस आने के बाद एमआई 17 हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया गया। और बदरीनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  यौन अपराध; पॉक्सो पीड़ितों को भावनात्मक मदद के लिए मिलेंगे सहायक, हर जिले में बनेगा सहायकों का पैनल

दोनों धामों के लिए फ्लाइंग का कुल समय 2: 15 घंटे रहा। जौलीग्रांट में पूजा अर्चना के बाद आज से हेलिकॉप्टर सेवा को शुरू कर दिया गया है। जो 20 जून तक संचालित की जाएगी। बरसात समाप्त होने के बाद दोबारा 15 सितंबर से इस उड़ान को शुरू किया जाएगा। एक दिन में दो बार दो धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें