फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह करोड़ से सुधरेगी बदहाल पड़ी सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविकासनगर विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों की होनी है मरम्मतI
विज्ञापन


करीब छह करोड़ की लागत से विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा और राज्य योजना के तहत सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला-तिमली, विकासनगर-डाकपत्थर, भोजावाला संपर्क मार्ग, ढकरानी कैनाल संपर्क मार्ग, पृथ्वीपुर-भोजावाला संपर्क मार्ग, लक्ष्मीपुर-लांघा मोटरमार्ग, लक्ष्मीपुर-बरोटीवाला-अंबाडी मोटरमार्ग और बाबूगढ़-भीमावाला-नावघाट मोटरमार्ग का वर्षों से सुधारीकरण नहीं हुआ है। बरसात में मार्ग चलने लायक नहीं रहता है। कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। अधिक बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, सुशील साहू, राजेंद्र धीमान का कहना है कि क्षेत्र की प्रमुख सड़कें बदहाल हैं। अधिकांश सड़कें अब भी गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। इन सड़कों से करीब 30 हजार की आबादी जुड़ी है। लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की नींद अब खुल गई है। सड़क की हालत सुधर जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iसड़कों की मरम्मत के लिए करीब छह करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मुख्य अभियंता के कार्यालय के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। करीब 26 किमी सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसमें हॉटमिक्स से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इंटरलाॅकिंग टाइल्स भी लगाई जानी है।
I

I
I

I-प्रदीप सैनी, एसडीओ, लोनिवि निर्माण खंड देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें