फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दिशा तय करेगा लोकसभा चुनाव : मंत्री प्रसाद नैथाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

I

I- कार्यकर्ताओं ने आयेंद्र शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कीI

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथाणी ने सेलाकुई स्थित वेडिंग प्वांइट में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधानसभा कार्यकर्ताओं ने आर्येंद्र शर्मा को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। मंत्री प्रसाद नैथाणी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। कहा कि कार्यकर्ता का जो सम्मान कांग्रेस में है, वह कहीं और नहीं है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्हाेंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




नैथाणी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। अध्यक्षता करते हुए आर्येंद्र शर्मा ने कहा कांग्रेस की नारायण दत्त तिवारी सरकार ने प्रदेशभर में उद्योगों का जाल बिछाया। वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार करोड़ों के एमओयू साइन करने के दावे कर रही हैं, लेकिन धरातल पर उद्योग नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सहसपुर के मतदाताओं से लामबंद्ध होकर कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव विकास शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक नेगी, राकेश नेगी, अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष रमेश चंद, फुरकान अहमद, गौतम डोगरा, सोनू, ओमकार, संजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें