फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारी वाहनों को ऑटोमैटिक फिटनेस जांच से फिलहाल मिल सकती है राहत, नियमों में होने वाला है बदलाव

Sat, 08 Apr 2023 04:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सभी तरह के भारी वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच इस साल जून से शुरू होनी थी। बाकी हल्के वाहनों के लिए अगले साल से प्रक्रिया शुरू की जानी थी। अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी वाहनों को ऑटोमैटिक फिटनेस जांच से फिलहाल एक साल के लिए राहत मिल सकती है। परिवहन मंत्रालय ने पूर्व की अधिसूचना में बदलाव करते हुए जांच शुरू होने का समय एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया है, जिस पर सुझाव मांगे गए हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी तरह के भारी वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच इस साल जून से शुरू होनी थी। बाकी हल्के वाहनों के लिए अगले साल से प्रक्रिया शुरू की जानी थी। अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...G-20 Summit 2023: नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की सड़कें और पुल चमकेंगे, शासन ने जारी किया 70 करोड़ रुपये का बजट

सभी तरह के भारी, मध्यम व हल्के वाहनों की फिटनेस जांच अब अगले साल जून से शुरू की जाएगी। बता दें कि इस अधिसूचना के तहत ही राज्य में डोईवाला व रुद्रपुर का फिटनेस सेंटर शुरू हो चुका है। बाकी जिलों में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें