अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बर्फबारी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों के दिन के तापमान में अगले कुछ दिन कमी आने की संभावना है। दिन में बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान कम रहेगा। हालांकि शाम और रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 14 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।