फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडों पर बर्फबारी ने किया 'खेल' खराब

Wed, 05 Mar 2014 07:24 PM IST
अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। उत्तरकाशी जिले में हर्षिल घाटी में बर्फ की चादर बिछ गई है।
विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे अवरुद्ध होने से घाटी के आधा दर्जन से अधिक गांव अगल-थलग पड़ गए हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ समेत औली, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल और कांचुलाखर्क में जमकर बर्फबारी हुई।

एक फीट तक बर्फ
सुबह बूंदाबांदी और दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गंगोत्री, धराली, मुखबा, झाला आदि स्थानों में सुबह से ही बर्फ पड़नी शुरू हो गई थी। मुखबा गंगा मंदिर के पुजारी सुंधाशू सेमवाल ने बताया कि अब तक क्षेत्र में एक फीट तक बर्फ पड़ गई है।
विज्ञापन


भारी बर्फबारी होने से सुक्की से आगे गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। यमुनोत्री, रॉडी टॉप, चौरंगीखाल, दायारा बुग्याल में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय के आसपास तापमान 4 से 6 डिग्री बना हुआ है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी
दो दिनों से छाए बादल बुधवार को बरस पडे़। बदरीनाथ समेत हिम क्रीड़ा स्थली औली, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल और कांचुलाखर्क के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

स्कीइंग प्रतियोगिता रोकनी पड़ी
औली में भारी बर्फबारी के चलते स्कीइंग प्रतियोगिता कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। यहां सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर को बारिश शुरू हो गई जिससे क्षेत्र में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


पिंडरघाटी के थराली और देवाल ब्लाक के ऊंचाई वाले सोलपट्टी, घेस, बलाण, हिमनी, तोरती सहित वाण गांव सहित वेदनी और रूपकुंड में बर्फबारी हुई है। गैरसैंण क्षेत्र में दूधातोली की पहाड़ियों में बर्फ गिरने से नारायणबगड़, सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर और आदिबदरी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें