फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश, स्कूल बंद रखने के निर्देश

Mon, 06 Aug 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश्ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।  मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन


विशेषकर देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

देहरादून, पौड़ी, चमोली में आज बंद रहेंगे स्कूल 

rain - फोटो : डेमो
आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने, एसडीआरएफ  और अन्य एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बंद सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि, सीपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और पीएमजीएसवाई समेत अन्य एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरुगेशन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को सभी स्कूलों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पौड़ी और चमोली में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें