फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बाद उत्तराखंड में शुरू हुई तेज बारिश, खतरे के निशान पर पहुंची नदियां

Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत कई जगह बारिश शुरू हो गई है। वहीं नदियां भी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक छह जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते थल मुन्सयारी मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी भी खतरे के निशान पर पहुंच रही है। बता दें कि, मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

वीरभट्टी बेली ब्रिज की पहाड़ी दरकी

landslide
चंपावत के वीरभट्टी बेली ब्रिज की पहाड़ी बुधवार सुबह फिर दरक गई। लगातार हो रहे भूस्खलन से सुबह 10:30 बजे काफी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से यहां पर तीन घंटे यातायात बंद रहा। करीब 1.30 बजे यातायात सुचारु हो पाया।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश, बादल फटने और बज्रपात की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी तटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में लेवड़ा नदी में आई बाढ़ के चलते कई गांवों में पानी घुस गया। नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर करीब तीन फिट पानी भरने से आवागमन कुछ घंटे के लिए बाधित रहा। बागेश्वर जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें