उत्तराखंड के आठ जिलों में आज से भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है। नैनताल में सोमवार रात से ही ओलावृष्टि और बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है।