फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज बारिश में भरभराकर गिरी मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला

Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुईथा में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने आफत मचा दी। बारिश के दौरान अचानक एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, परिवार के सदस्य घर के बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्राम कुईथा निवासी संतन सिंह और भजन सिंह का परिवार एक ही मकान में रहता है। बुधवार शाम क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही थी। इसी बीच अचानक घर की दीवार ढह गई। दीवार गिरते ही अंदर रखा घरेलू सामान, बिस्तर और अन्य आवश्यक सामग्री मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह हादसा रात के समय होता, जब पूरा परिवार घर के भीतर सो रहा होता, तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे बाल-बाल बचे हैं। हादसे के बाद से परिवार के सामने सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक वंदना भंडारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। वंदना भंडारी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी गई है। साथ ही एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवार को क्षतिग्रस्त मकान में न रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें