फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तपिश बढ़ी तो बरसे मेघ, मिनटों में बदला मौसम का मिजाज, आज पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 18 Jun 2025 11:56 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार प्री मानसून की बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। जबकि पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही मई-जून में हुई बारिश ने इस साल गर्मी से बड़ी राहत दिलाई हो, लेकिन जब भी मौसम खुला तो गर्मी ने भी खूब तेवर दिखाए। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। बादलों के बीच निकली धूप से बढ़ी तपिश ने दोपहर तक परेशान किया। हालांकि तेज दौर की बारिश हुई तो मिनटों में मौसम का मिजाज बदल गया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.7 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 24.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। हालांकि पर्वतीय जिलों में बारिश के चलते दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट रही।

19-20 जून तक यूपी में मानसून के पहुंचने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, तेज दौर की बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून आने की बात करें तो 19-20 जून तक उत्तरप्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही उत्तराखंड में मानसून आएगा। इससे पहले पूरे प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ आपदा : 12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रही रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें