फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Wed, 23 Jul 2025 10:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उधर मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद है। 

विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा इन जिलों में 30 से 40 किलाेमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर बारिश हो सकती है। खासकर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की अधिक संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़कें बंद, जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे चट्टान गिरने से बंद

प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़कें बंद,

विज्ञापन

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़के बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भापकुंड के पास चट्टान गिरने से बंद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें