फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कल रात से पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार बारिश, हाई अलर्ट के बीच स्कूल बंद

Sat, 23 Sep 2017 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in uttarakhand - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद भी जारी रही। राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों बारिश का दौर जारी है। इससे जहां एक ओर तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं नदी और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की भी खबर है।

गढ़वाल के देहरादून उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुप्रयाग और चमोली में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ पर मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो बाइक सवार नाले में बहे

flood - फोटो : amarujala
राजधानी देहरादून के नीचले इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

वहीं कुमाऊं के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी लगातार बारिश हो रही है। यहां नदियां और नाले ऊफान पर हैं। यहां दो नालों में अलग-अलग बाइक सवार बहे पुलिस की मदद से दोनों को निकाला गया। नाले में बहने वालों में एक दिल्ली का तो दूसरा स्थानी ढीला गांव का निवासी बताया गया। नैनीताल में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। गत 24 घंटे में 152 मिलीमीटर हुई वर्षा। ग्रामीण क्षेत्रों के दस मार्ग बंद पड़े हैं। नैनीझील का जलस्तर डेढ़ फीट बढ़कर साढ़े दस फ़ीट हो गया है।

बाजपुर में एक घर की दीवार ढह गई। नैनीताल के गरमपानी व आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात से जारी मूसलाधार बारिस के चलते शिप्रा नदी ऊफान पर है। भवाली-अल्मोड़ा मार्ग में खैरना बाजार में पहाड़ी से फ्त्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें