फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सावधान! अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 07 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 24 घंटों (सोमवार रात 12 बजे से) के दौरान चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

demo pic
भारी बारिश के दौरान चमोली के घाट क्षेत्र में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
 
एक अन्य घटना में गोपेश्वर के समीप दोगड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला चट्टान से आए पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घाट ब्लॉक के वादुक गांव में त्रिलोक सिंह (52) पुत्र लषम सिंह सोमवार को जंगल में गायों को चराने गया था। दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से छिटका पत्थर त्रिलोक के सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी मोहन सिंह बिष्ट को दी।  

इधर, दोगड़ी गांव में जगत सिंह राणा की पत्नी पुष्पा देवी सुबह नौ बजे गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान अचानक चट्टान से पत्थर गिरने से पुष्पा घायल हो गई। अन्य महिलाओं की मदद से पुष्पा को गांव तक पहुंचाया गया, जहां से वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पा की हालत सामान्य बताई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें