फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने निकाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून प्रेम नगर, ठाकुरपुर के पास नदी की तेज धाराओं में तीन लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप-निरीक्षक राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम उपकरणों सहित तुरंत रवाना हुई।
तेज जलधारा की चुनौतीपूर्ण स्थिति में टीम ने साहस और दक्षता से कार्य करते हुए तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। रिस्पना पुल के समीप भारी जलभराव के बीच मुख्यमंत्री की फ्लीट भी गुजरी। वहीं तेज बारिश के चलते आज सुबह ही शहीद स्मारक परिसर मेँ एक बड़ा पेड़ गिर गया।
ये भी पढ़ें...Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री, यातायात बंद
तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे बना बदहाल
तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया है। मलबा हटाने के लिए भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी और पोकलेंड मशीन तैनात की गई हैं। पागल नाला में मलबा आने से जेसीबी मशीन से हटाया गया। अभी हाईवे सुचारु है।