फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ करवाएगा भारी बारिश, बर्फबारी

Thu, 02 Apr 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का शुक्रवार को मुख्य असर रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। उधर, गुरुवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। सुबह दो बजे से पांच बजे के बीच प्रदेश में अनेक स्थानों में बारिश हुई। राजधानी देहरादून में पांच मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई। पंतनगर में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।
विज्ञापन


जबकि मुकतेश्वर में 8.3 और टिहरी में 7.3 मिमि बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य असर शुक्रवार को रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फ पड़ सकती है।

कहीं कहीं, विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में भारी से भारी बारिश और बर्फ पड़ने की चेतावनी है। कहीं कहीं ओलावृष्टि और झक्कड़ आने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में 20 से 40 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ने की संभावना है। डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाएगा लेकिन प्रदेश में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। उधर, राजधानी देहरादून में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें