फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे की बारिश में 'डूब' गया दून

Mon, 02 Mar 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बारिश ने राजधानी देहरादून में नगर निगम की कार्य प्रणाली की पोल खोल कर रख दी। शहर के तमाम प्रमुख चौराहों पर पानी भर गया और हर सड़क पर गंदगी बिखर गई। नालियों की अगर वक्त रहते सफाई की गई होती तो, शहर के हाल इस कदर बदतर न होते। उधर, मुख्य नगर अधिकारी ने तुरंत चौराहों के ड्रेनेज सिस्टम को साफ करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार को शहर में सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हुई। प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, आईएसबीटी चौक, लैंसडाउन चौक, ईसी रोड, कांवली रोड, बल्लुपुर चौक पर बरसाती पानी को निकासी न मिलने से सड़क के चारों और कीचड़ हो गया।

इस दौरान पैदल चलने वालों पर मानो आफत टूटी हो। इस दौरान कई बच्चे कीचड़ में फिसल कर चोटिल भी हुए। आढ़त बाजार में रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार में नालियों से निकली गंदगी पूरी सड़क पर फैल गई। उधर, नगर निगम ने रविवार को आईएसबीटी से दर्शनलाल चौक तक की नालियों को साफ किया।
विज्ञापन


लेकिन नालियों से कीचड़ ठिकाने लगाने के बजाए नालियों के किनारे ही ढेर लगा दिया। सोमवार को हुई बारिश ने इस कीचड़ को सड़कों पर फैला दिया। जिससे सभी जगह गंदगी का साम्राज्य हो गया। मुख्य नगर अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि, सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाया जाए।

जाम से परेशान हुए लोग
सड़कों पर जल भराव से शहर में कई जगह जाम भी लग गया। दोपहर में सड़कों पर जाम का प्रेशर इस कदर हो गया कि अतिरिक्त पुलिस बल को लगाना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत एसएसपी कार्यालय के बाहर हुई। यहां पर कैदियों को ले जाने वाला वाहन ही जाम में काफी देर फंसा रहा। एसएसपी कार्यालय से पुलिस कर्मी आए और वाहनों को किसी तरह जाम से निकाला। उधर, सबसे ज्यादा जाम की समस्या प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौकक, एमकेपी चौक व डालनवाला की गलियों में रही।

विधायक राजकुमार ने दिए आदेश
संसदीय कार्य सचिव व राजपुर रोड विधायक राजकुमार व मुख्य नगर अधिकारी   नितिन सिंह भदौरिया ने जल निकासी की समस्या को देखने के लिए शहर भर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हरिद्वार रोड रोडवेज वर्कशाप के बाहर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें