फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून समेत कई शहरों में आंधी के साथ तेज बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 17 May 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगर में भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क और नालों में लबालब पानी भर गया। ओलावृष्टि से पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचा। बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आयी।
विज्ञापन


बारिश और औले गिरने से मालरोड पर दो घंटे तक सूनापन पसरा रहा। बारिश से बचने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग होटल, रेस्तरांओं के घुस गए। स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान मसूरी-देहरादून मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही कम हो गई। 

बुधवार शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश और ओले बरसने लगे। जिससे नगर में आम जनजीवन दो घंटे तक बुरी तरह प्रभावित हो गया। ओले गिरने से सड़कों ने मानो सफेद चादर ओढ़ ली हो। तापमान तेजी से नीचे गिरा। भारी बारिश के कारण नाले-खालों मे कूड़ा-करवट और गंदगी के अंबार लग गए। ओलो से पेड़-पौधों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें