फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे लोग, बर्फबारी के आसार

Fri, 07 Feb 2014 03:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मसूरी में झमाझम बारिश्ा हुई। बारिश को देखते हुए बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ वहां ओला वृष्टि भी हुई। बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन


चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है। चमोली जिले में बदरीनाथ समेत कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है।

लोग घरों में दुबके
बारिश-बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड लौट आई है। देहरादून, हरिद्वार में भी ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल एक दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबक गए हैं। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन


नागटिब्बा में हिमपात
इस बारिश ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। इससे पहले पहाड़ों की रानी में गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर हुई, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। समीप की पहाड़ी नागटिब्बा में हिमपात हुआ।

नगर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। आसमान में चारों ओर बादल छा गए। कड़कड़ाती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से लेकर शाम तक कई बार बूंदाबांदी हुई। वहीं शाम लगभग चार बजे रिमझिम बारिश हुई।

कंपकंपी बढ़ गई
बारिश के बाद से नगर में पारा गिर गया। शाम ढलते ही नगर में कंपकंपी बढ़ गई। ठंड से बाजार भी सूने रहे। ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें