रविवार को देहरादून में दिन में बादल भी छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम तक कुछ-कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बूदां-बांदी होती रही।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को भी राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विभाग ने दून, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।