फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: देहरादून में झमाझम बारिश, यमुनोत्री हाईवे बंद, यात्री परेशान

Tue, 07 Aug 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी रुक-रुक कर देहरादून, हरिद्वार और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। इसके साथ ही गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में भी हल्की बारिश जारी है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, बछेलीखाल और सकीनीधार के बीच बंद रहा, जिसे बाद में खोल दिया गया। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में सोमवार से रुक-रुक कर बारिश जारी है। यहां हाईवे अभी भी बंद है। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। चमोली और रुद्रप्रयाग में भी रात से सुबह तक बारिश जारी है। हेमकुंड यात्रा सुचारु है। 

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटों (सोमवार रात 12 बजे से) के दौरान चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें