फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी, पांच जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Fri, 07 Aug 2015 08:12 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बारिश के सिलसिले के बीच शुक्रवार को चार जिलों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी बारिश
प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

चारधाम यात्रा पर भी साया
उन्होंने बताया कि देहरादून, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश की संभावना है। जबकि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में आगामी दो तीन दिन तक अपेक्षाकृत भारी बारिश का साया रहेगा। लिहाजा श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें