फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के तीन जिलों में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 20 Jun 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के तीन जिलों में आज भारी बारिश होने की आशंका है। इसके चलते मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों तक यहां भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान जताया था। मंगलवार को राजधानी देहरादून में पूरे दिन बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई।

दिनभर बादल छाए रहने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी और उमस नहीं झेलनी पड़ी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


उसके बाद अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने बताया कि मानसून की गति धीमी बनी हुई है। तय शेड्यूल के अनुसार मानसून अभी तक उत्तर प्रदेश पहुंच जाना चाहिए था लेकिन बिहार तक ही पहुंच सका है। ऐसे में उत्तराखंड भी मानसून शेड्यूल से कुछ दिन की देरी से पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें