लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शनिवार शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे सुबह खोल दिया गया। प्रशासन की टीम पहले धाम में रोके गए तीर्थयात्रियों के वाहनों को वहां से रवाना कर रही है।
बता दें कि शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से लगभग 600 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में रोका गया है। लामबगड़ में हाईवे बार-बार अवरुद्ध हो रहा था।
जिससे बाद बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 500 तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोका गया है, जबकि बदरीनाथ से लौट रहे करीब एक सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया था।