फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इन हिल स्टेशनों में वीकेंड पर बरसेगा बादलों का 'कहर'

Sun, 30 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून 
विज्ञापन
rishikesh badrinath highway - फोटो : file photo
विज्ञापन
इस वीकेंड देश के कुछ हिल स्टेशनों पर बादलों का कहर बरसने की चेतावनी है। मौसम विभाग द्वारा भी शनिवार और रविवार के‌‌ लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीना‌थ हाईवे घोलतीर पर मलबा आने से शुक्रवार रात से बंद पड़ा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सूबे के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

बारिश की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 जुलाई को गढ़वाल मंडल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से भारी बारिश का असर शुरू हो जाएगा। बारिश की वजह से पहाड़ की कई सड़कों पर मलबा आ सकता है। प्रशासन को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी

highway blocked
जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर शनिवार से अगले तीन दिन तक पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

31 जुलाई तक होने वाली बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका हो सकती है।

अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और सड़कों की देखरेख करने वाले विभागों से असामान्य बारिश की स्थिति पर अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

घर में घुस गया बरसात का पानी 

cloud burst - फोटो : AmarUjala
वहीं कोटद्वार बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से पुराना सिद्धबली मार्ग गाड़ीघाट निवासी एक व्यक्ति के घर में बरसात का पानी घुस गया, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने तहसील और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क के पानी की निकासी व्यवस्था करने की मांग की है। 

भवन स्वामी भरोसा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश से सड़क और आसपास का पानी उनके मकान में घुस गया। कहा कि उनका घर तहसील के पीछे है, जहां पर देश की एक निजी संचार कंपनी ने लाइन बिछाने के लिए खुदान किया है। सड़क किनारे निकासी व्यवस्था न होने के कारण पूरा पानी उनके घर में घुस गया।

इस की जानकारी नगर पालिका और तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तहसील प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बारिश से फिर उनके मकान को कोई क्षति पहुंचती तो वह तहसील में भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। उन्होंने आपदा से जुड़े इस मामले में अविलंब सड़क के किनारे निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग की। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें