फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Mon, 20 Jul 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल जिले में अपेक्षाकृत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। सोमवार को शहर का अधितकम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

बारिश के साथ भूस्खलन ने बढ़ाई पहाड़ों पर मुसीबतें
पहाड़ों पर बारिश के बीच अब भूस्खलन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इसकी सबसे ज्यादा मार चारधाम यात्रा पर पड़ी है। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार रात बारिश से हुए भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे छह और यमुनोत्री हाईवे दो घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में 21 घंटे बाद खुला। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार को सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारघाटी में हल्की बारिश और रास्तों की रुकावट के बावजूद चारधाम यात्रा जारी रही।

बदरीनाथ हाईवे के कई स्थानों पर बारिश से पैदा हुए खतरे के बावजूद 277 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दस बजे पीपलकोटी के समीप कौड़िया में चट्टान छिटककर गिरने से हाईवे सात घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उस वक्त मौके पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। वहीं, एक बार फिर वरुणावत के तांबाखानी वाले छोर पर सक्रिय हुए भूस्खलन ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें