फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश, 24 घंटे अभी भी खतरनाक

Thu, 03 Aug 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ल‌िए अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक साब‌ित हो सकते हैं। बुधवार को मौसम व‌िभाग ने बाढ़ और भूस्‍खलन की चेतावनी जारी की थी। इसके चलते गुरुवार को उत्तराखंड के कई ह‌िस्सों में भारी बारिश हुई। साथ ही व‌िभाग ने 24 घंटे का अलर्ट भी जारी क‌िया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश की वजह से पहाड़ में भूस्खलन हो सकता है। साथ ही कई सड़कें भी बंद होने की आशंका है।

वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। बारिश का सिलसिला रात तक चलता रहा। कई अन्य जगहों पर भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अभी आगामी 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में आगामी 24 घंटे भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि बारिश के नुकसान के मद्देनजर संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। राजधानी में भी एक से दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें