मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश रविवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वालों को भी जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत आगे बढ़ने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश होगी।