फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Sun, 09 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश रविवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वालों को भी जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत आगे बढ़ने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश होगी।
 
विज्ञापन

इन ज‌िलों को व‌िशेष ह‌िदायत

इसके बाद दस जुलाई व 11 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश की वजह से पहाड़ में भूस्खलन हो सकता है। कुछ सड़कें भी बंद हो सकती हैं।

लिहाजा, सरकार और शासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। चार धाम जाने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि इस दौरान वह यात्रा न करें और अगर यात्रा करनी है तो जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। रविवार को बारिश का सिलसिला प्रदेशभर में जारी रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें