उत्तराखंड में आने वाले दो दिन भारी गुजरेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 48 घंटे भारी बारिश और इससे बड़े नुकसान की आशंका जताई है। आशंका के तहत आपदा प्रबंधन तंत्र को बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई। प्रदेशभर में कई जगहों पर दिन में 64 मिमी से अधिक (भारी बारिश) रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई।
प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी में भी सुबह से बारिश शुरू हुई। दोपहर बाद तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया।