फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: राजधानी में पुलिस के भारी इंतजाम, फिर भी कई इलकों में लगा भयंकर जाम

Fri, 12 Aug 2022 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मिनटों का सफर घंटों में तय किया गया। इन इलाकों में फोर्स तैनात तो थी, लेकिन वाहनों के रेले के आगे सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्रबंधन के भारी इंतजाम किए थे। थानों और चौकियों से लेकर अन्य दफ्तरों की फोर्स को भी सड़कों पर उतार दिया, लेकिन कई जगह फिर भी लोग भयंकर जाम से जूझते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय किया गया। इन इलाकों में फोर्स तैनात तो थी, लेकिन वाहनों के रेले के आगे सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।

विज्ञापन


शहर में बुधवार को भारी बारिश के चलते जाम लगा, तो कप्तान ने एक साथ छह चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई कर डाली। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने त्योहार की भीड़ को देखते हुए सभी अनुभागों के कर्मियों और अफसरों को भी सड़कों की ड्यूटी में लगा दिया। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि ड्यूटी आठ-आठ घंटे की नहीं, बल्कि एक ही शिफ्ट में 12 घंटे की लगाई गई। कई क्षेत्रों में दिनभर पुलिस कर्मियों ने यातायात सुगमता से चलाया।

लेकिन कुछ चौक-चौराहों पर इसका असर भी दिखा। इसी बीच बहुत से मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें सहारनपुर रोड पर भूसा स्टोर से प्रिंस चौक तक भयंकर जाम लगा। पांच मिनट का सफर आधे घंटे से भी अधिक समय में पूरा हुआ। इसके अलावा हरिद्वार बाईपास पर भी लंबा जाम लगा रहा। कारगी चौक से बंजारावाला जाने वाली सड़क पर एकाएक वाहनों के पहिये थम गए। रिस्पना पुल से फव्वारा चौक तक भी दोपहर में भयंकर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें