फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और मसूरी में कार्निवाल के चलते यातायात संचालन को पुलिस के छूटे पसीने 

Thu, 26 Dec 2019 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • यातायात सुचारु करवाने को एसएसपी समेत कई अधिकारियों को खुद उतरना पड़ा
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस डे और मसूरी के सैलानियों के वाहनों के दबाव के चलते यातायात संचालन में बुधवार को पुलिस के पसीने छूटे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी दिनभर सड़कों पर ट्रैफिक संचालन में जुटे रहे। पुलिस का दावा है कि दबाव के बावजूद कहीं जाम नहीं लगने दिया गया। 

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने क्रिसमस और मसूरी कार्निवाल के शुभारंभ के कारण बुधवार को यातायात संचालन पर विशेष फोकस के निर्देश दिए थे। दोपहर में यातायात दबाव बढ़ा तो घंटाघर से राजपुर रोड पर वाहनाें का दबाव बढ़ गया। कप्तान पहले तो सीसीटीवी कैमरों से यातायात मॉनिटीरिंग करते रहे।

जहां दबाव नजर आया तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजकर यातायात सुचारु कराया। दिलाराम चौराहा, सिलवर सिटी चौराहा पर यातायात का दबाव बढ़ा तो एसपी सिटी श्वेता चौबे, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के साथ संचालन में जुटी रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद एसएसपी ने सड़क पर उतरकर खुद यातायात की कमान संभाली। उन्हाेंने पेसेफि क मॉल के बाहर सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में मॉल के बाहर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। राजपुर थानाध्यक्ष को जाखन क्षेत्र में यातायात संचालन की जिम्मेदारी दी। घंटाघर, बिंदाल पुल, अग्रसेन चौक और सहारनपुर चौक पर क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल मोर्चा संभाले रहे।

एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य और सीओ राकेश देवली यातायात भी लगातार चौराहाें पर डटे रहे। रात में जाकर यातायात सामान्य हो पाया। एसएसपी ने बताया क्रिसमस पर कई कार्यक्रम होने और मसूरी के यातायात का भारी दबाव था। पूरा दिन पुलिस यातायात संचालन में जुटी रही। दबाव के बावजूद जाम नहीं लगने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें