उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के लगभग सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार शाम से अगले 36 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन की बारिश और बर्फबारी से लगभग सभी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। घाटी क्षेत्रों में सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।