फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर : आंधी-तूफान और बारिश से भारी नुकसान, उत्तराखंड में चीन सीमा से संपर्क कटा

Sat, 12 Jun 2021 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/ पटियाला

सार

  • उत्तराखंड में घट्टाबड़-लिपुलेख और गुंजी-कुटी-ज्योलिंकांग सड़क मलबे से पटी
  • पंजाब के पटियाला में तेज आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, छह की मौत, दो घायल
विज्ञापन
demo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार के बीच आंधी-तूफान और बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कहर बरपाया। उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। पिथौरागढ़ को चीन सीमा से जोड़ने वाली घट्टाबड़-लिपुलेख और गुंजी-कुटी-ज्योलिंकांग सड़क पर भारी मलबा आ गया, जिससे चीन सीमा से संपर्क कट गया है। बीआरओ देर शाम तक सड़क खोलने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के पटियाला जनपद में अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार एक ही परिवार के थे। इनकी मौत गांव सैदखेड़ी में झुग्गी-झोंपड़ी पर दीवार गिरने के कारण हुई। इनमें 25 वर्षीय पिता, 60 वर्षीय दादी और दो बच्चियां (उम्र 6 व 7 साल) थीं।

जम्मू-कश्मीर : कई मकान क्षतिग्रस्त, पस्सियां गिरने से 7 घंटे बंद रहा हाईवे
दिनभर की तपिश के बाद कश्मीर में शुक्रवार शाम को अचानक आई तेज आंधी ने कई मकानाें की छतें उड़ा दीं। वहीं पीर पंजाल रेंज के राजोरी और पुंछ जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जम्मू-कश्मीर में रामबन के सेरी में शुक्रवार सुबह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब सात घंटे तक बंद रहा। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन


राजोरी और पुंछ के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट में अचानक मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से सेब, नाशपाती, खुबानी, अखरोट आदि फलों को बहुत नुकसान हुआ है। वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में सेब की फसल को नुकसान हुआ है। ब्यूरो/ संवाद

हरियाणा : ईंटों की रेलिंग गिरी, महिला की मौत
हरियाणा में बृहस्पतिवार की देर रात आई आंधी गढ़ी सांपला के एक परिवार के लिए आफत बनकर आई। आंधी से आंगन में सो रहे परिवार पर्र इंटों से बनी रेलिंग गिर गई। इससे मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व पांच साल का बच्चा घायल हो गया। सोनीपत जिले में आंधी से 178 खंभे टूट गए। इससे शहर व गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बीसवां मील में आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर झुलस गए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें