फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन में ठसाठस भीड़

Sat, 02 Nov 2013 07:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली में अपने घर पहुंचने की होड़ यात्रियों में शनिवार को भी रही। ट्रेन और बसें यात्रियों से खचाखच भरी रही। इस दौरान कई जगह सीट को लेकर विवाद भी हुआ। यात्रियों के अनुपात में बसें कम होने के कारण डग्गामार वाहन जमकर चांदी काट रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पर्वतीय जिलों में जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली और अन्य राज्यों से पहुंचे
दून में दिल्ली व अन्य राज्यों से यात्री शनिवार को भी पहुंचे और आगे के गंतव्य जाने के लिए बस और अन्य साधन तलाशते रहे। इस दौरान रिस्पना पुल स्थित जीप स्टेंड में जबरदस्त भीड़ रही। कई डग्गामार वाहन भी स्टेंड के बाहर खड़े हो गए और यात्रियों की मजबूरियों का पूरा फायदा उठाने लगे।

वाहन संचालकों से विवाद
यात्रियों का किराये को लेकर डग्गामार वाहन संचालकों से विवाद भी हो गया।  वहीं ट्रेन के पैसेंजर डिब्बे भी यात्रियों से ठसाठस भरे रहे। बसों व ट्रेनों में सीट न मिलने से सबसे ज्यादा समस्या परिवार समेत घर जा रहे लोगों को हुई। ऐसे कई लोगों ने टैक्सी बुक करने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें