फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave Alert: सुबह 11 बजे से चार बजे तक घर से निकलना सुरक्षित नहीं; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 28 Apr 2026 10:32 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से न निकलने की हिदायत भी दी है।

विज्ञापन


इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इस पर रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि लू से लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी समेत कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। इसके शुरुआती लक्षण सामने आते ही बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। साथ ही घर से बाहर निकलते समय सिर को छाते या कपड़े से ढकने और चेहरे को सुरक्षित रखने की सलाह दी। कहा कि लोगों को गर्मी में हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


 

विज्ञापन

ऐसे रखें ध्यान

- नींबू पानी, जलजीरा और नारियल पानी का पिएं
- जूस में बर्फ न डालें
- एसी से तुरंत निकलकर बाहर न जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें