फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में बोली CBI, स्टिंग मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे CM रावत

Sat, 07 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा  सीबीआईक‌ि सीएम रावत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता देवीदत्त कामद और हरक सिंह रावत की ओर से राजेश्वर सिंह ने पैरवी की। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने याचिका दायर कर स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण में सीबीआई जांच को निरस्त करने की मांग की थी।

दूसरी ओर, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक अन्य याचिका दायर कर राज्य मंत्रिमंडल की 15 मई 2016 को हुई बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस लेने के फैसले को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने कही जांच में सहयोग न करने की बात

नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI
हरक की याचिका में कहा गया था कि एक बार सीबीआई जांच की संस्तुति हो चुकी है तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता है। 

सीबीआई के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया था कि बीती 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे वहां पर नहीं पहुंचे।

सीबीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कोर्ट में यह कहा था कि वे सीबीआई जांच में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें