फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब टीबी के एमडीआर मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने 10 सुविधाओं की कराई शुरुआतI
विज्ञापन




दून अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने लोगों से जुड़ी 10 सुविधाओं की शुरुआत कराई। इनमें से कई तरह की सुविधाएं पहले से ही मिल रही थीं, लेकिन उनका उच्चीकरण होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में एमडीआर से जुड़े क्षय रोगियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक उपचार की शुरुआत की गई है। इसी के चलते छाती रोग विभाग में क्षय और छाती से जुड़े रोगों की जांच के लिए एक नई लैब का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा यूरोलॉजी विभाग में 3डी फोरके लेप्रोस्कोपिक मशीन दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दो शिफ्टों में डायलिसिस, बाल रोग विभाग में नया एनआईसीयू और आईसीयू की शुरुआत की। इमरजेंसी में आईसीयू वार्ड बढ़ाया गया। लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में एटीएम का भी लोकार्पण किया गया है। इस दौरान विधायक खजानदास, प्राचार्य डॉ. गीता जैन, डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट, दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शाह, सहायक नर्सिंग अधीक्षक महेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें