फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की ओर से आईआरडीटी भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।



स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि टीबी के प्रति को जागरूकता बढ़ाने और इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। सरकार टीबी उन्मूलन के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत निशुल्क टीबी परीक्षण और उपचार के लिए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध हैं। टीबी रोगियों को उपचार अवधि तक पोषण सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उत्तराखंड में सरकार ने 1424 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत प्रमाणित किया था। वर्ष 2024 में 2227 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए चिह्नित किया गया। इस दौरान एनएचएम की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें