फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 और नए विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजी कोर्स कर लौटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्वतीय जिलों में होगी तैनाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। पीएमएचएस संवर्ग के इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है। पीजी कोर्स कर लौटे विशेषज्ञ डॉक्टरों को पर्वतीय जिलाें में तैनाती दी गई।
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। जिसमें एमडी पैथोलॉजी व एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन में दो-दो, एमडी मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसिया, डीएनबी फैमली मेडिसिन, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे विशेषज्ञ चिकित्सकों को दूरस्थ क्षेत्रों के चिकित्सा इकाइयों में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। डॉ. नेहा कल्पासी व डॉ. आयुषी चौहान को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. विकास थलेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण, डॉ. जयशंकर को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर, डॉ. अनुराधा हयांकी व डॉ. सृष्टि भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डॉ. अनुराग अग्रवाल व डॉ. दीपक शर्मा को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. चेतन अग्रवाल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व डॉ. स्नेही कल्याल को बेस अस्पताल हल्द्वानी में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

.........
प्रदेश के चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगातार तैनाती की जा रही है। पीजी कोर्स करने वाले 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। - डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें