फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्रधानाध्यापक परिसर में ही कई दिनों तक पड़ा रहा, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Mon, 28 Mar 2022 05:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ में सेवारत प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को नशे में धुत होकर विद्यालय आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विगत कई दिनों से प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे की हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड थलीसैंण के एक प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत होकर स्कूल आने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापक के निलंबन का आदेश जारी किया है। उन्होंने निलंबित प्रधानाध्यापक को मामले की विभागीय जांच पूरी होने तक बीईओ कार्यालय थलीसैंण संबद्ध किया है। वहीं नशे के आदी प्रधानाध्यापक के निलंबन से ग्रामीण खुश हैं।

विज्ञापन


विकासखंड थलीसैंण स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ में सेवारत प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को नशे में धुत होकर विद्यालय आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विगत कई दिनों से प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे की हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
 

बीईओ की प्राथमिक जांच में सही पाए गए आरोप
 

ग्राम प्रधान कुणेथ मनवर सिंह चौहान ने मामले में कार्रवाई करने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण व मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सेवारत प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बहुत ही खराब हो गया है। वह नशे में धुत रहते हैं, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि राप्रावि कुणेथ के प्रधानाध्यापक के नशे के हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली थी। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि बीईओ की प्राथमिक जांच में प्रधानाध्यापक के नशे की हालत में स्कूल आना पाया गया है।

विज्ञापन

बीईओ की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित

बीईओ की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय थलीसैंण संबद्ध कर दिया है। डा. भारद्वाज ने कहा कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने देर में लिया, लेकिन सही निर्णय लिया है। अब विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा। - मनवर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान कुणेथ।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का कांग्रेसियों पर निशाना: 'मेरा इंतजाम कर बेटी को हराने में लगे थे' पढ़िए क्यों किया हरदा ने एक लाख इनाम देने का एलान

मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी डीईओ बेसिक पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायत, मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से थलीसैण ब्लाक स्थित राप्रावि कुणेथ के प्रधानाध्यापक के नशे के हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली थी। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैण को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बीईओ की  प्राथमिक जांच में प्रधानाध्यापक के नशे की हालत में स्कूल आना पाया गया है।

कहा बीईओ की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय थलीसैण संबंद्घ कर दिया गया है। डा. भारद्वाज ने कहा कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने देर में लिया, लेकिन सही निर्णय लिया है। अब विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा। जिसमें अभिभावक भी अपनी अहम सहभागिता निभाएंगे। मनवर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान कुणेथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें