हमारे सहयोगी
मुख्य सहयोग: मदरहुड विश्वविद्यालय, विशेष सहयोगी शेफील्ड स्कूल, अन्य सहयोगी: सरदार फर्टिलाइजर, अल्कुश, अमरीक बैटरी, डॉ. मतीउल्लाह मजीद, भल्ला भोजनालय, पूर्व प्रधान मोहम्मद शाहीन, शिरोमणि हॉस्पिटल, एनएल एकेडमी शामल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, आरोग्यम हास्पिटल, मोंटफोर्ट स्कूल, पूजा गुप्ता, चेयरपर्सन होटल सचिन प्राइवेट लिमिटेड, चावला ट्रेडर्स और पुष्पक बजाज।
शहर में होने जा रहा इस तरह का कार्यक्रम अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। जहां कार्यक्रम में लोगों को बड़ी हस्तियों के दीदार करने का मौका मिलेगा। -पूजा गुप्ता चेयरमैन होटल सचिन
अमर उजाला की ओर से इस तरह के कार्यक्रम कराना सराहनीय है। उजाला की ओर से मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाना समाज में एकता सूत्र का कार्य करता है। 17 अक्तूबर को होने वाले आयोजन से लोगों में खुशी का माहौल हैै। - राजेश कुमार जनरल मैनेजर अलकुश इंडस्ट्रीज
अमर उजाला संस्थान ने शहरवासियों के लिए मनोरंजन और आनंद का सुंदर अवसर उपलब्ध कराया है। रेणुका पंवार की मधुर आवाज की देशभर में गूंज है। उनके गीतों से उत्सव का रंग और निखर जाएगा। - डॉ़ मतीउल्लाह मजीद मैनेजिंग डायरेक्टर मैक्स रेमेडीज भगवानपुर
डांडिया उत्सव युवाओं को परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मंच तैयार करेगा। रेणुका पंवार की उपस्थिति इस आयोजन को और आकर्षक बनाएगी। अमर उजाला की ये पहल हमेशा यादगार रहेगी। - सुशील कुमार सैनी महावीर इंटरनेशनल स्कूल