फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज : हरे परिधानों में सज-धजकर महिलाओं ने गाए मल्हार गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हरियाली तीज का उत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर मल्हार गीत गाए और जमकर नृत्य किया। एक दूसरे के साथ पूर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर नृत्य, गीत, संगीत, मेहंदी सहित कई प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन




शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन लाल पुल के पास स्थित एक रेस्ट्रो में किया गया। आयोजन में मीनाक्षी गुप्ता, भावना भाटिया, उर्मिला बंसल, लक्ष्मी गोयल, शीवा बंसल, अर्चना गुप्ता, संगीता गुप्ता, श्वेता गुप्ता और परमिला गोयल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, टाईनी स्कॉलर्स एकेडमी सरस्वती विहार में तीज का उत्साह रहा। इस मौके पर टाईनी स्कॉलर्स एकेडमी की प्रिंसिपल शशि बिष्ट, रेखा बिष्ट, पतंजलि योगपीठ की तहसील प्रभारी रामप्यारी ईस्टवाल, मंजू सेमवाल, भागीरथी सुषमा पुरोहित आदि मौजूद रहीं। उधर, देहराखास क्षेत्र में महिलाओं ने हरियाली तीज पर जमकर गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कौर, पारुल अग्रवाल और स्वाति सिंघल के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा रामतीर्थ मिशन राजपुर में पतंजलि योग समिति उत्तराखंड की राज्य प्रभारी सीमा जौहर के नेतृत्व में तीज कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन मोनिका पंवार रहीं। इस मौके पर बिजया बिष्ट, सुमी वैष्णव, कुसुम राणा, सरुणा, युता, सरोज बुडियाल, संगीता सेमवाल, अंजलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें