फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी के आने से 10 साल जवान हो जाएगी कांग्रेस'

Tue, 31 Mar 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान दे दी जाए तो पार्टी 10 साल जवान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में वापसी के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं में सक्रियता और उत्साह की आवश्यकता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के कमान संभालने से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून की मोहिनी रोड पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों के खर्चों में कटौती का मामला विधानसभा में लाया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह उनके अकेले निर्णय लेने का मामला नहीं है। इस संबंध में विधानसभा में चर्चा कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपने ही सिस्टम पर हंसे सीएम रावत

देहरादून में अनुग्रह संस्था के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकारी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े किए। संस्था द्वारा वर्षभर में 180 आर्थिक कमजोर युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने में चार लाख रुपए खर्च बताने पर सीएम चौंक गए। उन्होंने कहा, यह काम सरकारी योजना के तहत होता तो चार लाख की योजना चार करोड़ में बनती।

अनुग्रह संस्था द्वारा 40 युवतियों को सीएमआई अस्पताल में सहायक नर्स का प्रशिक्षण दिया गया था। सोमवार को मोहिनी रोड पर इन युवतियों को प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संस्था के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश में रोजगारपरक प्रशिक्षण युवतियों को दें।

सरकार आईटीआई और अन्य संस्थानों से मदद दिलवाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के लिए सुविधा पार्क बनाने पर सरकार वनटाइम ग्रांट देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 60 साल की महिला और 65 साल के बुजुर्ग को सरकार अपने खर्च पर एक धाम यात्रा कराएगी।

प्रशिक्षण में मेरिट में आने वाली सात युवतियों को मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र दिलाए गए। सीएम ने 93 प्रतिशत अंक पाकर टापर बनी अमिता थापा, श्वेता कनौजिया, ज्योति, जानकी, आरती रावत, मोनिका और रिंकू देवी को मुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें