फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरीश रावत बोले-गन्ना चूसना तो ठीक, किसानों को चूसना अच्छा नहीं...खरीद मूल्य में देरी, आज मौन उपवास

Thu, 27 Nov 2025 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गन्ना खरीद मूल्य में लगातार विलंब को लेकर हरीश रावत ने तंज कसा। कहा कि किसान पुराने मूल्य पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। नए खरीद मूल्य की किसान आज भी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि गन्ना खरीद मूल्य में लगातार विलंब हो रहा है। उन्होंने तंज किया कि गन्ना चूसना तो ठीक है लेकिन किसानों को चूसना अच्छा नहीं है। गन्ना किसानों की मेहनत को चूसा जा रहा है।

हरीश रावत ने कहा कि पिछले वर्ष भी गन्ने का खरीद मूल्य घोषित नहीं हुआ था। इस साल भी किसान पुराने मूल्य पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। नए खरीद मूल्य की किसान आज भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने गन्ना का खरीद मूल्य घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


UK: नैनीताल में सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक...जनता से मिले, चाय की चुस्कियों के बीच जनसंवाद; मंदिर का जायजा लिया
विज्ञापन


उत्तराखंड के किसान अभी तक खरीद मूल्य घोषित करने का इंतजार कर रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि गन्ने का उचित मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित करने में की जा रही देरी पर 27 नवंबर को अपने आवास पर मौन उपवास रखूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें