फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मेरा लूटा गया और मुकदमा भी मुझ पर ही, यानि मोदी है तो मुमकिन है : हरीश रावत

Fri, 06 Sep 2019 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सांकेतिक धरने पर बैठे हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समर्थकों ने साथ आज हरकी पैड़ी स्थित रविदास मंदिर के सामने सांकेतिक उपवास किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर दोबारा बनाने की मांग उठाई और ऐसा न होने पर दिल्ली के मंदिरों में कीर्तन करने की बात कही। हरीश रावत ने कहा कि अगर सरकार चाहती तो मंदिर को कहीं और शिफ्ट कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह जांच में हर तरह से सीबीआई का सहयोग करेंगे। सीबीआई जांच पर वह बोले कि घर मेरा लूटा गया और मुकदमा भी मुझ पर ही करा रहे हैं। यानि मोदी है तो मुमकिन है। वहीं धरने प्रदर्शन में गुटबाजी सामने आई। महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और मेयर धरने में नहीं पहुंचे। 
 

साथ ही उन्होंने हरकी पौड़ी स्थित संत रविदास मंदिर के उद्धार के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बनाई गई कार्य योजना को लागू करने की मांग भी की। कहा कि हरकी पौड़ी पर स्थित रविदास मंदिर के ऊपर से लोग जूते लेकर गुजरते हैं। उनकी सरकार ने निर्णय लिया था कि मंदिर के ऊपर की सीढ़ियां हटाकर पुल को चौड़ा किया जाए और गुंबद नुमा स्वरूप दिया जाए। भाजपा सरकार ने इस योजना पर कार्य नहीं किया। इस दौरान हरीश रावत के सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और संत रविदास के अनुयायी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें