फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के बाद अब 'राउडी रावत' का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 15 Feb 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत (दाएं) और क‌िशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाहुबली अवतार वाले वीडियो के धमाल के बाद अब कांग्रेस के बागियों पर एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गीत के जरिए दल बदल पर तंज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बाहुबली वाले वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति में खासा विवाद हुआ। भाजपा ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत की और उसकी शिकायत पर आयोग ने कांग्रेस को नोटिस तक भेजा।

हालांकि कांग्रेस ने इस वीडियो से पल्ला झाड़ लिया, लेकिन भाजपा अपने धुर विरोधी की ही शरारत करार देती रही। बहरहाल, बाहुबली का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो की चर्चा गरमा उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 'राउडी रावत' भी 

सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
बाहुबली के अवतार वाले वीडियो के बाद अब मुख्यमंत्री का एक और वीडियो राउडी रावत वायरल हो गया है। राउ़डी राठौर फिल्म के किरदारों में हरीश को नायक की भूमिका में दिखाया गया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मुख्य किरदार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सभी बागी हैं। पृष्ठभूमि में ‘तुमका का बताई भइया, हमरा हाल का है’ गीत बज रहा है और बागी कूद-फांद कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोरस में उनका इस्तकबाल कर रहे हैं। वीडियो के जरिये दल बदल पर तंज करने की कोशिश की गई है। करीब 55 सेकंड  के ये वीडियो इस टैग लाइन के साथ खत्म हो जाता है कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें