उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाहुबली अवतार वाले वीडियो के धमाल के बाद अब कांग्रेस के बागियों पर एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गीत के जरिए दल बदल पर तंज किया गया है।
बता दें कि बाहुबली वाले वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति में खासा विवाद हुआ। भाजपा ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत की और उसकी शिकायत पर आयोग ने कांग्रेस को नोटिस तक भेजा।
हालांकि कांग्रेस ने इस वीडियो से पल्ला झाड़ लिया, लेकिन भाजपा अपने धुर विरोधी की ही शरारत करार देती रही। बहरहाल, बाहुबली का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो की चर्चा गरमा उठी है।